बहराइच: कोटवा के पास बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी ठोकर, पति-पत्नी घायल, इलाज के दौरान पति की हुई मौत
जनपद बहराइच के कोटवा के पास बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्राली ने ठोकर मार दी थी। इस हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर पति को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम पुलिस करा रही है। जाच जारी