कटनी नगर: मुड़वारा स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस के शौचालय में मिली नवजात बच्ची, जिला अस्पताल में भर्ती
कटनी के मुड़वारा स्टेशन से उत्कल एक्सप्रेस के शौचालय में एक नवजात बच्ची मिलने का मामला सामने आया, जिस पर कटनी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन यशवंत वर्मा के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है, कि नवजात बच्ची को कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी देखरेख डॉक्टर के द्वारा की जा रही है,