गुना नगर: पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी ने ली क्राइम मीटिंग, अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई के दिए निर्देश
गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की करे मीटिंग ली। एसपी ने थाना प्रभारी, चौकी प्रभारीओ से वन टू वन चर्चा कर विभिन्न प्रकार के अपराध सीएम हेल्पलाइन, चुनाव और आगामी त्योहारों से संबंधित चर्चा की। पुलिस अधिकारियों को अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।