गुना नगर: जिल में बारिश के साथ गिरे ओले, उपार्जन केन्द्रों पर खुले में पड़े गेहूं की सुरक्षा करने के शासन ने आदेश किए जारी
गुना जिले में पिछले दो दिनों से मौसम बदला हुआ है। बारिश होने के साथ ओले भी गिर रहे हैं। 11 अप्रैल गुरुवार की रात को हुई बारिश के साथ ओले गिरे। बिजली भी खुल रही। वही 12 अप्रैल शुक्रवार को दिन के समय भी बारिश के साथ ओले गिरे। शासन ने बेमौसम बारिश में गेहूं खरीदी केन्द्रों पर खुले में पड़े गेहूं को सुरक्षित करने कलेक्टरो को आदेश जारी किए हैं।