गुना नगर: गुना बाईपास पर राजनीतिक पार्टी का चिह्न लगी गाड़ी को आचार संहिता के उल्लंघन मे FST दल ने पकड़ किया जुर्माना
गुना बाईपास पर एफएसटी दल ने राजनीतिक पार्टी का नेम प्लेट में चिन्ह लगी एक कार को पकड़ा है। गुना तहसीलदार गौरी शंकर बैरवा ने बताया, वाहन स्वामी वीरू और वीर सिंह बघेल निवासी ग्वालियर के वाहन पर राजनीतिक चिन्ह की नेम प्लेट लगी हुई थी। आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर कार्यवाही की गई है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना किया गया है।