गुना नगर: मतदाता जागरूकता के लिए नगर पालिका गुना ने एवरेस्ट हाई स्कूल में किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मतदान की दिलाई शपथ
लोकसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी है। नगर पालिका गुना ने एवरेस्ट हाई स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया। सीएमओ तेज सिंह यादव ने बताया, छात्र-छात्राओं, नव मतदाताओं को 7 में 2024 को मतदान करने की शपथ दिलाई। अन्य मतदाताओं को जागरूक करने अपील की।