बिहटा: कोरहर गांव के पास ऑटो और बाइक की टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Bihta, Patna | May 17, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरहर गांव के पास बाइक और ऑटो की जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज हेतु ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में घायल होने वाले सभी श्रीरामपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।