खिजरसराय: गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से शुरू हुई पिंक बस सेवा
खिजरसराय प्रखंड क्षेत्र में स्थित गया कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के परिसर में मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार , निमचक बथानी अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजन सरकार व महिला छात्रावास के हॉस्टल वार्डन ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। गया डिपो से खिजरसराय तक बस चलाया जाएगा। जिसका किराया ₹30 निर्धारित किया गया है।