महोबा: कुलपहाड़ कस्बे के एक युवक ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 30, 2026 महोबा के कुलपहाड़ कस्बा निवासी 32 वर्षीय रामगोपाल पुत्र जुग्गू ने गुरुवार समय तकरीबन 9 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया है। जिससे युवक कि हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में युवक का उपचार किया जा रहा है।