पटना ग्रामीण: लालू जी को याद रखा जाएगा कि उन्होंने परिवार को लपेटे में ले लिया: लैंड फॉर जॉब मामले पर JDU प्रवक्ता का निशाना
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में गुरुवार को लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई होनी है। इस केस में लालू-तेजस्वी समेत केस में 9 आरोपी शामिल हैं। पूरे मामले पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने सुबह 10:00 बजे अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए लालू परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लालू जी याद किए जाते रहेंगे कि उन्होंने परिवार को लपेटे में ले लिया।