पटना ग्रामीण: राजधानी पटना में शीतलहर से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने 111 से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की
राजधानी पटना में शीतलहर से बचाव के लिए जिला प्रशासन के आदेश पर सार्वजनिक स्थान, चौक चौराहा पर अलाव की व्यवस्था की गई है। शाम 6 बजे से ही 111 से अधिक स्थलों पर प्रशासन के माध्यम से अलाव की व्यवस्था की गई। शहर में जहां अलाव जलाया जा रहा है उसमें पटना जंक्शन, पीएमसीएच मुख्य गेट, रैन बसेरा बापू सभागार, गांधी मैदान का पूर्वी और पश्चिमी गेट समेत कई जगह शामिल है।