बरहेट: सीएचसी सभागार में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक में सिविल सर्जन ने कहा स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं।
बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट सभागार में सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा की तथा डायरिया मलेरिया कालाजार झडफुक, सर्पदंश, बाल विवाह की रोकथाम तथा बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, होगी कार्रवाई।