मध्य प्रदेश के पन्ना में 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। बृजपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर अपहरण और लूट करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित को बंधक बनाकर नगदी और मोबाइल सहित करीब ₹1 लाख पार कर दिए थे। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियो और मोबाइल बरामद कर सभी को जेल भेज दिया है।