रामनगर: मुख्य बाजार रामनगर से लोगों को अतिक्रमण से मिलेगी राहत, नगर पालिका ने फुटपाथ तोड़ने का अभियान किया शुरू
रामनगर के मुख्य बाजार में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर कई बार प्रशासन द्वारा अभियान भी चलाया गया लेकिन अतिक्रमणकारियों पर इसका कोई असर नहीं दिखाई दिया। ईओ आलोक उनियाल ने दिन शनिवार को 3 बजे बताया पूर्व में पालिका द्वारा बाजार में 9 फुट के फुटपाथ बनाए गए थे जिनको तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है अब मुख्य बाजार में केवल तीन फीट का फुटपाथ बनाया जाएगा।