नागौर: नागौर में युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | Jun 1, 2024 नागौर के बीकानेर रोड पर कार रिपेयरिंग का कार्य करने वाले युवक के साथ गत दिनों हुई मारपीट के मामले में अभी तक पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी नहीं करने पर पीड़ित ने नागौर एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पीड़ित लुंबाराम ने ज्ञापन में बताया कि कोतवाली थाने में इस प्रकरण को लेकर मामला भी दर्ज है लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।