नागौर: नागौर लोकसभा सीट पर चार जून को होने वाली मतगणना के कार्मिकों के प्रशिक्षण का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
Nagaur, Nagaur | May 31, 2024 नागौर लोकसभा सीट पर चार जून को मतगणना होनी है। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं कार्मिकों के प्रशिक्षण का जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने औचक निरीक्षण करते हुए वहां कि व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही कार्मिकों को शांतिपूर्ण व पूर्ण पारदर्शिता से मतगणना करवाने के निर्देश दिए।