नागौर: नागौर जिले भर के विद्युत विभाग के ठेकेदारों ने BSRरेट 2024 से लागू करवाने की मांग को लेकर की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Nagaur, Nagaur | May 31, 2024 नागौर जिले के विद्युत विभाग के ठेकेदारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया है। विद्युत विभाग के ठेकेदारों ने बताया कि उनको बी एस आर रेट 2024 से वर्क ओडर मिलना चाहिए । इस मांग को लेकर जिले भर के ठेकेदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी।