नागौर: नागौर के जड़ा तालाब में लगातार मछलियों के मरने का सिलसिला जारी,बड़ी संख्या में मर रही मछलियां
Nagaur, Nagaur | May 31, 2024 नागौर जिला मुख्यालय के एतिहासिक तालाब जड़ा तालाब में पिछले तीन दिनों से मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है। इस दौरान अब तक सैंकड़ों की संख्या में मछलियां मर चुकी है। कई घायल अवस्था में मछलियों को वन्य जीव प्रेमियों द्वारा ठंडे पानी में रखकर ओक्सीजन देकर बचाने का प्रयास किया जा रहा है।