अररिया: सुरजापुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 19, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के सुरजापुर में बच्चों बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में बुधवार को शाम 7 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.