बक्सर: बक्सर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 मामलों का कुख्यात अपराधी लोडेड कट्टे के साथ गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Apr 20, 2026 अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने रविवार की रात दहिवर- दलसागर रोड से कुख्यात हिस्ट्रीसीटर मनीष सिंह को लोडेड देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दहिवरनिवासी लंबे समय से फरार चल रहा था। इसको ले सदर एसडीपीओ गौरव पांडे ने सोमवार को 2:00 बजे प्रेस वार्ता का जानकारी दी।