लोहरदगा: दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले धीरज प्रसाद साहू, झारखंड कांग्रेस को नई ऊर्जा देने पर चर्चा
लोहरदगा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान झारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई।