हमीरपुर: हमीरपुर क्षेत्र में यातायात प्रभारी ने सीज किए पांच डग्गामार वाहन, तीन सौ वाहनों का किया चालान
शनिवार को यातायात प्रभारी हरवेन्द्र सिंह ने सुमेरपुर कस्बे में नवीन गल्ला मंडी से लेकर फैक्ट्री एरिया तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 5 डग्गामार वाहनों को सीज करके फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराया है। इसी के साथ 300 वाहनों के चालान किए हैं। यातायात प्रभारी ने बताया कि 2 दिन में हाईवे में सघन अभियान चलाकर 15 वाहन सीज करके 650 वाहनों के चालान किए गए है