श्री गंगानगर: कलेक्ट्रैट सभागार में जिला स्तरीय डीएलआरसी बैठक आयोजित, बैंकिंग योजनाओं एवं केसीसी प्रगति की हुई समीक्षा
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 26, 2026
मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बैंक समीक्षा समिति (डीएलआरसी) एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, वार्षिक ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा वित्तीय समावेशन की प्रगति की समीक्षा की गई और वार्षिक साख योजना वर्ष 2026-27 के लिये बैंकों को दिये गये लक्ष्यों की जानकारी दी गई।