गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: पुलिस लाइन स्थित बैटरी गोदाम में भीषण आग, लाखों की बैटरी जलकर राख
गया शहर के पुलिस लाइन रोड स्थित एक बैट्री गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना गुरुवार की सुबह 10 बजे की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि जब तक आग बुझाई जाती, तब तक गोदाम में रखी लाखों रुपए की बैटरियां जलकर राख हो चुकी थी।