सिराथू: पथरावा परास में धान चराने के विवाद में महिला और दो बेटियों के साथ हुई मारपीट, पुलिस से की शिकायत
सैनी थाना क्षेत्र के पथरावा परास गांव की रहने वाली सुनीता देवी ने सोमवार को थाना जाकर एक शिकायती पत्र दिया है।बताया कि रविवार शाम हरी लाल और उसके बेटे रोहित मोहित तथा आकाश और दीपू ने मिलकर उनको और उनकी दो बेटियों खुशबू और ममता को मारा पीटा है।जिसमें उनकी बेटी खुशबू बेहोश हो गई। दबंगो ने इस परिवार को धमकियां भी दी है।शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।