सिराथू: कैंसर की बीमारी से परेशान व्यक्ति ने सिराथू रोड़ स्थित अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली
सैनी थाना के सिराथू रोड स्थित एक घर में 40 वर्षीय व्यक्ति सुनील कुमार उर्फ रिंकू साहू ने अपने कमरे में फांसी लगाकर रविवार को आत्महत्या कर लिया है।बताया जाता है रिंकू कैंसर पेशेंट था जो काफी परेशान रहा करता था।दिल्ली में रहकर जॉब करता था कुछ दिन पहले आया था। देर तक दरवाजा न खुलने पर घर वालों को शक हुआ तो दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया।शाम को अंतिम संस्कार हुआ।