मुंगावली: मुंगावली में गंगा दशमी पर भुजरिया तालाब में जल संरक्षण का संदेश, श्रमदान का आयोजन
मुंगावली में गंगा दशमी पर्व के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर के प्राचीन भुजरिया तालाब पर विशेष आयोजन किया गया। गर्मी में बढ़ते जल संकट को देखते हुए सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे तालाब के गहरीकरण कार्य का भूमि पूजन भी किया गया, ताकि बारिश के मौसम में अधिक जल संचय हो सके।