मुरादाबाद: डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित हुई
जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण संबंधी समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ससमय निस्तारण किया जाये, इसको अधिकारी अच्छे से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता से वार्ता अवश्य करें।