लखनपुर: ग्राम कुन्नी में सरपंच पति ने अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर दो भाइयों की पिटाई की, 7 के खिलाफ मामला दर्ज
लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कुन्नी डूमरघाट में बोरिंग पाइप विवाद को लेकर सरपंच पति ने अपने भाई और पांच साथियों के साथ मिलकर रमेश दास की हाथ मुक्के और डंडे से जमकर पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे दिनेश दास के साथ भी मारपीट किया गया। सरपंच पति हंस कुमार सहित सात लोगों के खिलाफ कुन्नी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।