कानपुर: सचेंडी में दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट व कपड़े फाड़े, मुकदमा दर्ज
सचेंडी थाना क्षेत्र में दबंगों ने घर में घुसकर अकेली महिला को बुरी तरह मारा पीटा।महिला ने बताया 23 जून को क्षेत्र के अशोक,सुरेश,अनुज और अर्पित ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए।थाना प्रभारी ने रविवार दोपहर 2 बजे बताया प्रकरण में जांच के बाद आज मुकदमा पंजीकृत हुआ है।अन्य कार्रवाई की जा रही है।