बक्सर: रामपुर: शादी समारोह में नर्तकी से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी हिरासत में
Buxar, Buxar | May 2, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात शादी समारोह में डांस करने आई 22 वर्षीय नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी शिवपूजन राजभर के घर बारात आई थी। वधू पक्ष ने मनोरंजन के लिए नया भोजपुर क्षेत्र से नर्तकी को बुलाया था। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लौटते समय घटना घटी।