चाईबासा: अग्रणी संगठन, प्रकोष्ठ एवं विभागों को मजबूत बनाने पर कांग्रेसियों ने किया मंथन, जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर ने की बैठक
कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह प०सिंहभूम जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर ने कांग्रेस के अग्रणी संगठन, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के अध्यक्ष और चेयरमैन के साथ परिसदन , चाईबासा में महत्वपूर्ण बैठक किया। बैठक में संगठन की मजबूती, अग्रणी संगठनों एवं प्रकोष्ठों की सक्रियता बढ़ाने, बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार, जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर बल दिया गया।