कोंडागांव: ग्राम भानपुरी में 34 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, फरसगांव थाना पुलिस ने किया मर्ग कायम
फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भानपुरी निवासी 34 वर्षीय युवक मानकुराम मण्डवी पिता स्व लखमूराम मंडावी ने अपने घर में सोमवार को गच्छा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । शाम करीब 4 बजे परिजनों की रिपोर्ट पर फरसगांव थाना पुलिस द्वारा जांच पंचनामा की कार्यवाही कर मृतक के शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम हेतु फरसगांव के चिरघर में रखा है।