शाहबाद: भैंस चोरी मामले में गुर्जर समाज ने थाने के बाहर किया धरना, तीसरी बार सौंपा ज्ञापन
Shahbad, Baran | Mar 9, 2026 जानकारी सोमवार शाम 5 बजे मिली डिकोनियां गांव में 19 भैंस चोरी के मामले में सोमवार को गुर्जर समाज के लोगों ने थाने के बाहर धरना देकर थाना प्रभारी को तीसरी बार ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि 3 फरवरी की घटना के बाद पुलिस ने ट्रक और चालक को पकड़ने के बावजूद अब तक पीड़ित पशुपालक छोटूलाल गुर्जर को न्याय नहीं दिलाया।