जमुई: हांसडीह के पास तीन वाहनों की टक्कर से हुई दुर्घटना, बाल-बाल बचे लोग, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Apr 3, 2025 जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग पर हांसडीह के पास गुरुवार की अहले सुबह करीब 4:00 बजे तेज रफ्तार तीन वाहन आपस में एक दूसरे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में तीनों वाहन पर सवार चालक, उपचालक सहित अन्य लोग बाल- बाल बच गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर दिन के 11:00 बजे तक लगी रही।