जमुई: हांसडीह के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने गुमटी और ऑटो में मारी टक्कर, दो लोग घायल
Jamui, Jamui | Apr 3, 2025 गुरुवार की सुबह 8 बजे के करीब जमुई लखीसराय मुख्य मार्ग के हांसडीह के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क किनारे बंद गुमटी में टक्कर मार दी, जिसके बाद वह सड़क पर खड़े ऑटो से भी जा टकराई। इस हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कार सवार भी घायल हुआ है।