जमुई: भजौर गांव के पास बालू लदे ट्रक में लगी आग, बाल-बाल बचे चालक व उपचालक
Jamui, Jamui | Apr 3, 2025 भजौर गांव के पास बुधवार की रात 9:00 बजे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते भीषण आग पूरे ट्रक में फैल गई। इस अगलगी में चालक और उपचालक बाल- बाल बच गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर टाउन थाना की पुलिस भी पहुंच गई। उंसके बाद अग्निशमन वाहन द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद देर रात तक आग पर काबू पाया गया।