जैतपुर: बुढार पुलिस ने होली में चाकूबाजी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
बुढार थाना पुलिस ने होली के दिन हुए चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी अजीत उर्फ जग्गा बैरागी (30) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने आपसी विवाद में युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया था। आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार के नेतृत्व में हुई। बुधवार शाम 6 बजे पुलिस ने इसका खुलासा किया है।