पथरगामा: पथरगामा में आयुष आरोग्य स्वास्थ्य शिविर, 22 छात्र-छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच
शुक्रवार को 11 बजकर 30 मिनट पर प्रखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर धाम साइन में जिला आयुष गोड्डा के तत्वाधान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयुष विद्या स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार एवं योग प्रशिक्षक चंद्रगुप्त कुमार के द्वारा किया गया।