सत्तर कटैया: तुनियाही गांव में आग लगने से चार घर जलकर हुआ नष्ट, आग से चार लाख से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट
तुनियाही गांव में आग लगने से चार घर जलकर नष्ट हो गया। आग से चार लाख से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हुई है। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि बिजली के सॉर्ट सर्किट से आग लगी। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया अन्यथा बड़ी घटना घट जाती। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की लोगों ने की मांग।