सत्तर कटैया: सत्तर में बिजली के सॉर्ट सर्किट से लगी आग में चार घर जलकर नष्ट, आग से पांच लाख से अधिक रूपये की संपत्ति नष्ट
सत्तर में बिजली की सॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण चार घर जलकर नष्ट हो गया। घरवालों के अनुसार आग से घर में रखे पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। सहरसा से आये दमकल की गाड़ी से आग पर काबू पाया गया।आग लगने की सूचना मिलने के बाद अंचल कार्यालय की टीम सत्तर पहुंचकर जांच करते हुये हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। लोगों ने की मुआवजे की मांग।