सत्तर कटैया: पुरीख में एनडीए प्रत्याशी निवर्तमान सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने गांव के लोगों से मिलकर वोट देने की अपील की
पुरीख में मधेपुरा लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी निवर्तमान सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने विभिन्न टोले मोहल्ले का भ्रमण कर लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। इस मौके पर जदयू नेता घनश्याम चौधरी, रणजीत सिंह बबलू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में सरगर्मी तेज हो गई है।