सत्तर कटैया: विशनपुर पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक जख्मी, पीड़ित पक्ष ने बिहरा पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
विशनपुर पंचायत में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति को ईलाज हेतु सहरसा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट की इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा बिहरा थाना पुलिस को एक आवेदन देते हुये न्याय की गुहार लगाई गई है। आवेदन के आलोक में पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।