सत्तर कटैया: सत्तर में बिजली से आग लगने की जानकारी के बाद पूर्व बीडीओ सह राजद नेता गौतम कृष्ण पीड़ित के घर पहुंचकर सांत्वना दी
सत्तर में बिजली के सार्ट सर्किट से आग लगने के बाद चार घर जलकर नष्ट होने एवं पांच लाख से अधिक की संपत्ति जल जाने की सूचना के बाद पूर्व बीडीओ सह राजद नेता गौतम कृष्ण ने पीड़ित के घर जाकर सांत्वना दी। पूर्व बीडीओ ने जिला प्रशासन एवं बिजली विभाग के अधिकारियों से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। बुधवार को आग लगने से पांच लाख से अधिक की संपत्ति जली थी।