होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 162 लीटर अवैध शराब और स्विफ्ट कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार
शनिवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नर्मदापुरम कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 162 लीटर देशी शराब और एक स्विफ्ट कार सहित करीब 5.54 लाख रुपये का माल जब्त किया है। पुलिस ने मुखबिर सूचना पर एक्सीलेंस स्कूल मैदान के पास खड़ी कार से 18 पेटी शराब बरामद की। मौके से शोएब खान और सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया।