किशनगंज: तीसरे दिन मिली सफलता: रैफी नदी में बहे दादा-पोते के शव बरामद, एक किमी दूर पत्थरों में फंसे मिले
कस्बाथाना थाना क्षेत्र के होड़ापुरा गांव के पास शुक्रवार शाम रैफी नदी की रपट पार करते समय बाइक सहित नदी के तेज बहाव में बहे दादा-पोते के शव तीसरे दिन रविवार को बरामद कर लिए गए। दोनों शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी में पत्थरों के बीच फंसे मिले। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों शवों को बाहर निकाला।