प्रयागराज: चंद्रलोक डॉट पुल के नीचे का रास्ता हुआ बंद, मरम्मत का किया जाएगा कार्य
मरम्मत व सौंदर्याकरण कार्य के लिए चंद्रलोक डॉट पुल के नीचे का रास्ता मंगलवार को बंद कर दिया गया। दोपहर बाद जैसे ही ट्रैफिक पुलिस ने रास्ता ब्लॉक किया अंडरपास से वाहनों का आवागमन ठप हो गया। लोग कोठापार्चा और साउथ मलाका आरओबी के रास्ते निकले। अब चंद्रलोक अंडरपास का रास्ता तीन महीने बाद खुलेगा। इस बीच इस पुल पर मरम्मत का काम किया जाएगा।