प्रयागराज: कोतवाली थाना अंतर्गत मोती महल से गुजर रहे पत्रकार और ई-रिक्शा चालक में हुई बहस,रिक्शा चालक पर मारपीट व चोरी का आरोप
थाना कोतवाली अंतर्गत मोती महल के पास से गुजर रहे पत्रकार मोनू सोनी का आरोप है की,मोबाइल हाथ से छीनने का प्रयास ई रिक्शा चालक ने किया। जब पकड़ा गया तो डंडा और लोहे की सरिया निकाल लिया।हालांकि पत्रकार द्वारा संबंधित थाने पर सूचना दी गई है। पुलिस द्वारा आसपास की सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है,साक्षय मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।