प्रयागराज: खुल्दाबाद इलाके में किराना व्यापारी ने की पत्नी की हत्या,ससुराल वाले हुए फरार,पति हुआ मौके से गिरफ्तार
प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए।कमरे के हर तरफ उसकी चूड़ियां टूटी हुई बिखरी थी। पुलिस ने प्रमोद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।