प्रयागराज: खबर का हुआ असर नये यमुना ब्रिज की मरम्मत का कार्य हुआ पूरा,नैनी से शहर की ओर जाने वाले रास्ते की भी हुई मरम्मत
नए यमुना ब्रिज पर कुछ दिनों पहले ज्वाइंटर के पास की सड़क धस गई थी,जिसके कारण काफी जाम लग रहा था। 2 दिन पहले यह मामला संज्ञान में आया और सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया,जिस खबर का असर हुआ और नए यमुना ब्रिज की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है।हालांकि उस स्थान पर बैरिकेड लगा दिया गया है,जिससे एक-एक कर के गाड़ियां निकल पा रही हैं।जल्द ही बैरिकेडिंग हटा दी जाएगी।